सासनी की बेटी दिव्या चैधरी श्रीलंका में सेल्स सिनर्जी चैम्पियन अवार्ड से सम्मानित, जिले में खुशी की लहरए यूएसए आधारित कंपनी के नेशनल हेड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन और मजबूत रणनीति के लिए दिया प्रतिष्ठित पुरस्कार

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

होनहार बेटियां आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। इसी क्रम में जनपद के गांव लालगाढ़ी की रहने वाली दिव्या चैधरी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है।
यूएसए आधारित एक प्रतिष्ठित कंपनी, जिसके भारत में 12 कार्यालय संचालित हैं, में डिप्टी मैनेजर और वेस्ट सेल्स कॉर्डिनेटर के पद पर कार्यरत दिव्या चैधरी को श्रीलंका में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान सेल्स सिनर्जी चैम्पियन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार कंपनी के नेशनल हेड द्वारा प्रदान किया गया। दिव्या चैधरी को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन, दूरदर्शी रणनीतिक कार्यशैली और मजबूत क्रॉस-फंक्शनल समन्वय क्षमता के आधार पर दिया गया है। डिप्टी मैनेजर के रूप में उन्होंने सेल्स, ऑपरेशंस और मैनेजमेंट के बीच एक सशक्त एवं संरचित रणनीतिक तालमेल स्थापित किया। इससे न केवल संगठन में समन्वय और कार्यकुशलता बढ़ी, बल्कि समग्र प्रदर्शन में भी निरंतर सुधार सुनिश्चित हुआ। और परिणाम-उन्मुखअपने कार्यकाल के दौरान दिव्या ने विभिन्न टीमों और शाखाओं के बीच प्रभावी सहयोग को बढ़ावा देते हुए कार्य-प्रवाह को अधिक सुचारु, व्यवस्थित और परिणाम-उन्मुख बनाने पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने प्रक्रियाओं को अधिक सरल, पारदर्शी और लक्ष्य-केन्द्रित बनाया, जिससे प्रबंधन को सटीक और प्रभावशाली निर्णय लेने में मदद मिली और संगठनात्मक उद्देश्यों की प्राप्ति में तेजी आई। इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दिव्या चैधरी ने कहा कि इस सम्मान ने उनके नेतृत्व कौशल, विश्लेषणात्मक सोच और निर्णय लेने की क्षमता को और अधिक सुदृढ़ किया है। उन्होंने कहा, यह सम्मान मेरे लिए केवल एक पहचान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। यह मुझे भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा संगठन की प्रगति और सफलता में अधिक प्रभावी और रणनीतिक योगदान देने के लिए प्रेरित करता है। कन्या इंटर स्कूल की पूर्व छात्रा रहीं दिव्या चैधरी के पिता विवेक सिंह चैधरी (निवासी गांव लालगढ़ी) अपनी बेटी की इस वैश्विक सफलता पर गद्गद हैं। दिव्या की इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में बाबा डॉ. धर्मवीर सिंह, धर्मेन्द्र यदुवंशी, उदयवीर सिंह, डॉ. सौरभ सिंह, हर्ष प्रताप, हरीश चैधरी और शुभम यदुवंशी शामिल हैं, जिन्होंने दिव्या के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई