एसबीएस यूनियन स्कूल में हुआ दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी-विजयगढ रोड स्थित एसबीएस यूनियन स्कूल सासनी में दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला (गुरु दक्षता) का भव्यात्मक तरीक से संपन्न हुआ।
कार्रक्रम का शुभारंभ दिनांक पच्चीस और छब्बीस मई दिन सोमवार तथा मंगलवार को डॉक्टर जगदीश शर्मा (सिटी कोऑर्डिनेटर सीबीएसई हाथरस) एवं संस्था के डायरेक्टर प्रमुख शिक्षाविद डॉक्टर विकास सिंह ने मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर किया। कार्रक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के रूप में डॉक्टर जगदीश शर्मा ने प्रशिक्षण की आवश्यकता एवं सीबीएसई बोर्ड का रोल एवं मान्यता के लिए आवश्यक मानकों के बारे में, बोर्ड की अकादमिक पाठ्यक्रम तथा आधुनिक भारत में स्किल एजुकेशन का महत्व बोर्ड की परीक्षा प्रणाली एवं कक्षा प्रबंधन, परीक्षा प्रबंधन, विशेष आवश्यकता वाले छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था एवं बोर्ड के द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले दिशा निर्देशों के बारे में बहुत ही विस्तार से सकारात्मक एवं रचनात्मक तरीके से बताते हुए शिक्षकों की जिज्ञासाओं को शांत किया। उन्होंने बोर्ड की आकांक्षाओं की अनुरूप चलकर अपना और समाज का भला करने जैसी बातों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं संस्था के डायरेक्टर प्रमुख समाजसेवी डॉ विकास सिंह ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक समय में शिक्षकों को प्रशिक्षण लेकर अपने स्किल को और ज्यादा गुणवत्तापूर्ण एवं उपयोगी बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास करने में इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। कार्रक्रम में प्रधानाचार्य दुर्गेश पचैरी ने भी पूर्ण मनोयोग से भारत के भविष्य को संभालने में अपना अमूल्य योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई