Filmmaker Anik Dutta Passes Away: फिल्ममेकर अनिक दत्ता का निधन हो गया है। अपने बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। इस मामले में अभी पुलिस जांच कर रही है।

फिल्ममेकर अनिक दत्ता के निधन की खबर से बंगाली फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बुधवार को अपने बहुमंजिला घर की छत से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई। कोलकाता पुलिस ने यह जानकारी साझा की है। साथ ही फिल्ममेकर के मौत की जांच भी जारी है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्हें ढाकुरिया के पास एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
इन फिल्मों से मिली थी प्रसिद्धि
अनिक दत्ता को 2012 में ‘भूतेर भविष्यत’ नाम की फिल्म से काफी शोहरत मिली थी। यह फिल्म राजनीतिक और सामाजिक व्यंग्य के लिए जानी जाती है। जबकि इसमें एक हॉरर स्टोरी थी। कई लोग इस फिल्म को बंगाली सिनेमा में एक मील का पत्थर मानते हैं।
अनिक दत्ता ने इसी तरह की शैली में ‘आश्चर्य प्रदीप’ भी बनाई, जिसमें भी एक मजबूत सामाजिक संदेश छिपा था। इस फिल्ममेकर ने ‘अपराजितो’, ‘मेघनादबोध रहस्य’ और ‘बरुनबाबू बॉन्धु’ जैसी कई चर्चित फिल्मों का भी निर्देशन किया था।