‘कबीर सिंह’ से लेकर ‘एनिमल’ तक, ‘डॉन 3’ से पहले रणवीर सिंह छोड़ चुके हैं ये 5 फिल्में; देखें लिस्ट

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Ranveer Singh Rejected Movies List: ‘धुरंधर’ फिल्म के बाद रणवीर सिंह को काफी पॉपुलैरिटी मिली, लेकिन अब डॉन 3 छोड़ने के चलते उनपर बैन लग गया है। जानिए इससे पहले रणवीर सिंह ने किन फिल्मों को छोड़ा है।

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। ‘डॉन 3’ के कारण फरहान अख्तर और रणवीर सिंह के बीच विवाद हो गए। फिल्म छोड़ने पर वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने अभिनेता पर बैन लगा दिया। इस बीच आइए जानते हैं इससे पहले रणवीर किन फिल्मों को छोड़ चुके हैं।

From Kabir Singh To Animal Ranveer Singh Has Rejected These 5 Films Before Don 3

लव एंड वॉर
बताया जाता है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के लिए रणवीर सिंह से बात की गई थी। लेकिन उन्होंने यह ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि उनका रोल फिल्म का मैन लीड नहीं था। बाद में यह रोल विक्की कौशल को मिला, जो अब रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ इस फिल्म में नजर आएंगे।

From Kabir Singh To Animal Ranveer Singh Has Rejected These 5 Films Before Don 3

एनिमल
रणबीर कपूर से पहले ‘एनिमल’ फिल्म रणवीर सिंह को ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसके डार्क और हिंसक टोन की वजह से इससे दूरी बना ली।

From Kabir Singh To Animal Ranveer Singh Has Rejected These 5 Films Before Don 3

सैम बहादुर
बताया जाता है कि ‘सैम बहादुर’ के लिए भी रणवीर सिंह का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में यह रोल विक्की कौशल को मिला। कहा जाता है कि रणवीर ने शेड्यूल की वजह से और 83 में कपिल देव का किरदार निभाने के बाद तुरंत एक और बायोपिक नहीं करना चाहते थे, इसलिए उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी थी।

From Kabir Singh To Animal Ranveer Singh Has Rejected These 5 Films Before Don 3

कबीर सिंह 
डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने रणवीर सिंह को इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। लेकिन उस समय फिल्म का किरदार और उसकी हिंसक और इंटेंस कहानी उन्हें काफी डार्क लगी, इसलिए उन्होंने इसे करने से मना कर दिया।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई