UP: तीन हार, दो चेन, 15 अंगूठी सहित 14 लाख लूट ले गए डकैत, बाराबंकी में किराना व्यापारी के घर बोला धावा

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

बाराबंकी में बदमाशों ने किराना व्यापारी के परिवार को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया और लाखों का सामान लेकर फरार हो गए।

Barabanki: Grocer's house in Deva robbed, 250 grams of gold and Rs 14 lakh looted

बाराबंकी के देवा-चिनहट मार्ग पर स्थित ग्वारी चौराहे के पास बृहस्पतिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने एक दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। छह से सात बदमाशों ने एक थोक किराना व्यापारी के घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बना लिया और लाखों रुपये की नगदी व जेवरात लूटकर फरार हो गए। पीड़ित आलोक जायसवाल उर्फ हिमांशु का ग्वारी चौराहे पर स्थित मकान में ही किराने की थोक दुकान है।

बृहस्पतिवार रात असलहों से लैश बदमाश उनके घर में दाखिल हुए। बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया। इस दौरान विरोध करने पर बदमाशों ने परिजनों को पीटा भी और उनके मोबाइल फोन छीनकर फेंक दिए।

ये भी पढ़ें – भट्ठी बना यूपी का बांदा जिला: घटती हरियाली, सूखती नदियां व खनन ने बढ़ाई तपिश, अभी और खराब होंगे हालात

डकैती की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी और सीओ सिटी संगम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पीड़ित आलोक जायसवाल ने पुलिस को बताया कि बदमाश घर में रखा 250 ग्राम सोना, लगभग एक किलोग्राम चांदी और साढ़े 14 लाख रुपये लूट लिए गए। बदमाशों के जाने के बाद बंधक बने परिजनों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर पास में ही सो रही उनकी भतीजी जाग गई।

भतीजी ने सूझबूझ दिखाते हुए अपनी बुआ (आलोक की पत्नी) के हाथ-पैर खोले। इसके बाद भतीजी के मोबाइल फोन से पड़ोसियों और डायल 112 को घटना की जानकारी दी गई। मारपीट में घायल हुए परिजनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।

घटना की जानकारी देते हुए व्यापारी की पत्नी प्रियंका जायसवाल ने बताया कि बदमाश तीन हार, दो चैन, 15 अंगूठी और पायल सहित लाखों का जेवर ले गए। बच्चों के लिए बनवाए गए कड़े भी बदमाश ले गए।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई