थाना शहर बहादुरगढ़ पुलिस की टीम एसआई योमेश कुमार के नेतृत्व में नया गांव पुल के पास बाईपास पर गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की आई-10 कार को रोककर जांच की गई। कार पर आगे-पीछे टेम्परेरी नंबर लिखा हुआ था।

बहादुरगढ़ बाईपास पर पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 5 लाख रुपये के नकली नोट बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव झाड़ौदा कलां निवासी अजय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक आई-10 कार भी जब्त की है।
जानकारी के अनुसार थाना शहर बहादुरगढ़ पुलिस की टीम एसआई योमेश कुमार के नेतृत्व में नया गांव पुल के पास बाईपास पर गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की आई-10 कार को रोककर जांच की गई। कार पर आगे-पीछे टेम्परेरी नंबर लिखा हुआ था। तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट पर रखी सफेद पॉलीथिन में 500-500 रुपये के नोट मिले।
गिनती करने पर कुल 5 लाख रुपये बरामद हुए। जांच में 994 नोटों पर मैजिक टॉय मनी और भारतीय रिज बैंक लिखा मिला, जबकि छह नोटों पर चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया अंकित था। पुलिस के अनुसार सभी नोट नकली पाए गए।
आरोपी की तलाशी में तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए। पुलिस ने नकली नोट, मोबाइल फोन और कार को कब्जे में लेकर सील कर दिया। आरोपी के खिलाफ धारा 180 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
