ताला तोड़कर परचून की दुकान से सामान समेटा, जांच में जुटी पुलिस

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

गांव अजरोई में बुधवार रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये कीमत का खाने-पीने का सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार, अजरोई निवासी अभिनव सिंह पुत्र अशोक कुमार की गांव में ही खाने-पीने के सामान (परचून) की दुकान है। रोज की तरह वह रात को दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले चटका दिए। चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए और वहां रखा करीब चार से पांच हजार रुपये मूल्य का खाद्य सामान समेटकर रफूचक्कर हो गए। गुरुवार सुबह जब पीड़ित दुकान पर पहुंचा, तो टूटे ताले देख उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरवी ने घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद पीड़ित दुकानदार ने कोतवाली सासनी पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी। पीड़ित ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाने और माल बरामद करने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन चैधरी, ने बताया कि दुकान में चोरी के संबंध में पीड़ित की ओर से तहरीर मिली है। मामले दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई