UP: जिसे बताया ‘अपहरणकर्ता’, उसी से मांग में सिंदूर भरवाती दिखी छात्रा, पंडित से कहा- मर्जी से कर रही हूं शादी

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Mahoba NEET Student Abduction and Assault Case: नीट छात्रा के अपहरण व दुष्कर्म मामले में नया मोड़ आया है, जहां पीड़िता का मुख्य आरोपी संग शादी का वीडियो व मैरिज सर्टिफिकेट वायरल हुआ है। पुलिस हाईकोर्ट की सुरक्षा याचिका समेत सभी पहलुओं की दोबारा जांच कर रही है।

Mahoba NEET Student Case The student is seen marrying the very person she had accused of misdeed

महोबा जिले में नीट की तैयारी कर रही छात्रा के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में नया मोड़ आ गया है। छात्रा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें छात्रा एक युवक से शादी रचाते दिख रही है। यह युवक अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी युवकों में से एक है।

इतना ही नहीं इन दोनों युवक-युवती की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की बात भी सामने आई है। इसमें युवती ने अपनी मर्जी से शादी करने और विरोध कर रहे परिवार से सुरक्षा की गुहार लगाई है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

युवकों ने अगवा कर नशीले इंजेक्शन लगाए
पुलिस वायरल वीडियो और फोटो की जांच में जुटी है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले की रहने वाली युवती महोबा में किराये का कमरा लेकर नीट की तैयारी कर रही थी। 30 अप्रैल को लाइब्रेरी से लौटते समय वह लापता हो गई। पुलिस के 16 दिन बाद बरामद करने पर उसने आरोप लगाया था कि कार सवार युवकों ने उसे अगवा कर नशीले इंजेक्शन लगाए।

शरीर को सिगरेट से भी दागा
कई दिन तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। उसके शरीर को सिगरेट से भी दागा। पीड़िता के बयान के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। चार टीमें अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। इसी बीच मंगलवार रात एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

मंत्रोच्चार के बीच विवाह करती दिखाई दी छात्रा
इसमें छात्रा एक युवक के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह करती दिखाई दे रही है। युवक उसकी मांग में सिंदूर भी भर रहा है। यह वीडियो प्रयागराज आर्य संस्कार समाज भवन का बताया जा रहा है। वीडियो में शादी करा रहे पंडित छात्रा से पूछ रहे हैं कि उस पर किसी प्रकार का दबाव तो नहीं है। वह अपनी मर्जी से ही शादी कर रही है न।

सोशल मीडिया में एक मैरिज सर्टिफिकेट भी सामने आया है
तब युवती परिवार की असहमति के कारण घर छोड़ने की बात कह रही है। सोशल मीडिया में एक मैरिज सर्टिफिकेट भी सामने आया है। इस पर दोनों के हस्ताक्षर हैं। शादी का वीडियो व मैरिज सर्टिफिकेट सामने आने के बाद पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस उससे दुबारा पूछताछ करेगी। फिलहाल युवती अपने परिवार के साथ है।

शादी करके दोनों ने हाईकोर्ट में लगाई थी सुरक्षा की गुहार
अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह का कहना है कि छतरपुर की एक महिला ने अपनी बेटी के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस टीमों ने छात्रा को सकुशल बरामद किया। पीड़िता के न्यायालय में बयान के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया था।

तीन लोगों को भेजा जा चुका है जेल
बयान के आधार पर अपहरण के मामले में धाराओं में वृद्धि की गई है। तीन लोगों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि इस मामले में कुछ नए तथ्य प्रकाश में आए हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है जो युवती और नामित अभियुक्त के विवाह का है।

युवती व युवक ने हाईकोर्ट में संयुक्त याचिका भी डाली
इसमें स्वेच्छा से विवाह किए जाने जैसे तथ्य दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा युवती व युवक ने हाईकोर्ट में संयुक्त याचिका भी डाली है। इसमें स्वेच्छा से विवाह किए जाने और अपने परिजनों से सुरक्षा की मांग की गई है। इन सभी नए तथ्यों पर भी गहनता से विवेचना कराई जा रही है। सच्चाई सामने आने पर उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है, जो अपहृता और नामित अभियुक्त के विवाह का वीडियो है। इसमें स्वेच्छा से विवाह किए जाने जैसे तथ्य दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा अपहृता व आरोपी युवक ने हाईकोर्ट में संयुक्त याचिका डाली है, जिसमें स्वेच्छा से विवाह किए जाने और अपने परिजनों से सुरक्षा दिए जाने जैसे तथ्य अंकित किए गए हैं। सभी नए तथ्यों पर भी गहनता से विवेचना कराई जा रही है। जो भी तथ्य पाए जाएंगे, उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।  -शशांक सिंह, पुलिस अधीक्षक

ये था पूरा मामला
नीट की तैयारी कर रही छात्रा के अपहरण व दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोपियों ने छात्रा को 16 दिनों तक बंधक बनाकर नशीले इंजेक्शन दिए, बेरहमी से पीटा और सिगरेट से उसके हाथ को दागा। शरीर पर कई जगह चाकू के निशान भी मिले। यही नहीं भाई की हत्या की धमकी देकर उस पर जबरन शादी का दबाव भी बनाया। पुलिस ने मामले में तीन नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया था, जबकि शेष की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई