बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार, दो हैंड ग्रेनेड बरामद; सरकारी संस्थान थे निशाने पर

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

बरामद किए गए ग्रेनेड एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे, जिसका मकसद पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए सरकारी संस्थानों/बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना था।

Two accused Babbar Khalsa International arrest counter intelligence amritsar hand grenade recovered
काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने विदेश में बैठे हैंडलर्स के दो साथियों को गिरफ्तार किया है, जिनके तार बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े हैं। आरोपियों से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए हैं।

शुरुआती जांच से पता चला है कि बरामद किए गए ग्रेनेड एक बड़ी साजिश का हिस्सा थे, जिसका मकसद पंजाब में शांति और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए सरकारी संस्थानों/बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना था। एसएसओसी अमृतसर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और BNS अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई