बुककीपर प्रशिक्षण से युवाओं बनेंगे आत्मनिर्भर, जीएसटी और डिजिटल बैंकिंग की बारीकियों से रूबरू होंगे प्रतिभागी

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

सासनी-जलेसर मार्ग स्थित कैनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक नई मुहिम की शुरुआत की गई है। संस्थान में पांच मई से अड़तीस दिवसीय सहायक बुक कीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस रोजगारपरक कौशल विकास कार्यक्रम में क्षेत्र के कुल पैंतीस अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराकर प्रतिभाग किया है।

बुधवार को संस्थान के निदेशक सुनील कुमार झा ने मां सरस्वती के छबिचित्र के सामने दीप प्रज्वलित एवं पुष्पहार अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य युवाओं को वित्तीय साक्षरता से जोड़ना है। कार्यक्रम के तहत युवाओं को लेखांकन (अकाउंटिंग), बहीखाता प्रबंधन, बैंकिंग कार्यप्रणालियों और स्वरोजगार से जुड़ी व्यावहारिक जानकारियां दी जाएंगी, ताकि वे भविष्य में खुद का व्यवसाय शुरू कर सकें या रोजगार पा सकें। मिलेगा डिजिटल बैंकिंग और जीएसटी का व्यावहारिक ज्ञान38 दिनों तक चलने वाले इस सघन प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को अकाउंटिंग की मूलभूत बारीकियों के साथ-साथ वर्तमान समय की मांग के अनुसार जीएसटी डिजिटल भुगतान प्रणाली, आधुनिक बैंकिंग प्रक्रियाओं तथा कंप्यूटर आधारित सॉफ्टवेयर पर लेखा कार्य करने का संपूर्ण व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। निदेशक ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को पूरी निष्ठा, अनुशासन और नियमित उपस्थिति के साथ प्रशिक्षण पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज के दौर में इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम युवाओं के लिए प्रगति के बंद द्वार खोलते हैं और रोजगार के बेहतरीन अवसर पैदा करते हैं। इस उद्घाटन सत्र के अवसर पर संस्थान के सभी सम्मानित संकाय सदस्य, प्रशिक्षक एवं कर्मचारीगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS