Haryana: पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश राजू किडौली, पांव में लगी गोली, हथियार बरामद

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

पुलिस मुठभेड़ में वांछित बदमाश  राजू किडौली पकड़ा गया है। मंगलवार शाम को सोनीपत के गोरड गांव के पास मुठभेड़ हुई है।

Criminal Raju Kidauli caught in police encounter

सोनीपत में मंगलवार शाम को पुलिस मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में बदमाश राजू किडौली घायल हुआ है। जानकारी के मुताबिक बदमाश ने पुलिस टीम पर तीन राउंड फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पांव में गोली लगी है। वहीं पुलिस को बदमाश से 32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई है।

आरोपी लूट, छीना-झपटी और वाहन छीनने के मामलों में वांछित था। यह मुठभेड़ सोनीपत के गोरड गांव के पास हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने आरोपी के एक साथी संजय को भी पकड़ा है जो बहादुरगढ़ का रहने वाला है।
priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई