इंसाफ की गोली’: मासूम से दरिंदगी कर हत्या का मामला, 50 हजार का इनामी मुठभेड़ में ढेर, एसओजी प्रभारी भी घायल

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Hardoi News: हरदोई पुलिस ने आठ साल के मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या करने वाले 50,000 के इनामी बदमाश मेनूर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध हथियार और बाइक बरामद की है।

Hardoi Case of Brutal Murder of Innocent Child Wanted Criminal Carrying 50000 Reward Gunned Down in Encounter

हरदोई जिले में उर्स का मेला देखने गए मासूम की अपहरण कर हत्या किए जाने के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। मृतक पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित था। मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी भी गोली लगने से घायल हुए हैं। बीते शुक्रवार को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उर्स का मेला देखने गए आठ साल के मासूम का अपहरण हो गया था।

पिता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया था। मंगलवार को मासूम का शव गांव के पास ही मक्के के खेत में मिट्टी में गड़ा बरामद हुआ था। मामले की जांच के दौरान पता चला था कि कन्नौज जनपद के  ठठिया निवासी मेनूर उर्फ सेनूर का नाम सामने आया था। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि बुधवार तड़के बाबटमऊ के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान मैनूर सीने में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

एसओजी प्रभारी भी गोली लगने से घायल
उपचार के लिए उसे सीएचसी से मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं। उस पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस और बाइक बरामद हुई है। घटना में एसओजी प्रभारी राजेश यादव भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई