सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

तहसील सभागार में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी पीएन दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अफसरो ने जनता की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, पी.एन. दीक्षित तहसील दिवस में कुल पंद्रह शिकायतें दर्ज की गईं। सीडीओ पीएन दीक्षित ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि धरातल पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से होना चाहिए। तहसील दिवस में एसडीएम नीरज शर्मा, राजस्व, पुलिस और विकास खंड से संबंधित मामले प्रमुखता से छाए रहे। इस अवसर पर तहसील स्तरीय अन्य अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS