स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा जा रहा है।

तेज हवा के कारण आग तेजी से फैली और आसपास की दो फैक्टिरयां भी इसकी चपेट में आ गईं। हादसे में करीब 70 से 80 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। राहत की बात यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भारी आर्थिक क्षति हुई है।
दमकल विभाग के अधिकारी नरेश कुमार के अनुसार सुबह 10:50 बजे घास मंडी के पास आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची दमकल की टीम आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटी है। अब तक 15 से 20 फायर टेंडर और टैंकर आग बुझाने में लगाए जा चुके हैं, लेकिन आग की तीव्रता के चलते कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
घटना के दौरान सिलिंडर फटने का खतरा भी बना रहा, हालांकि आसपास के 20–25 घरों से गैस सिलिंडर सुरक्षित बाहर निकाल लिए गए। कई बाइकों और घरेलू सामान के जलने की भी खबर है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई और लोग जान बचाकर घरों से बाहर निकल आए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल विभाग की टीम करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही है और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा जा रहा है। प्रभावित परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक पीड़ित ने बताया कि आग में उसका घर और सारा सामान जलकर राख हो गया। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास जारी हैं।




