पंजाब में 155 लाख मीट्रिक टन क्षमता वाले कवर्ड गोदाम हैं जिनमें पहले से 139 एलएमटी धान और 41 एमएमटी गेहूं का पुराना स्टॉक रखा हुआ है। इस सीजन करीब 130 एलएमटी गेहूं खरीद की उम्मीद है।

पंजाब के गोदामों में पड़े पुराने अनाज को उठाने के लिए केंद्र सरकार ने 18 रेलगाड़ियां भेजी हैं। इन ट्रेनों के जरिए अनाज को अन्य राज्यों में भेजा जाएगा जिससे गोदाम खाली हो सकें और मंडियों में खरीदी जा रही नई गेहूं के भंडारण की व्यवस्था हो सके।
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि पंजाब सरकार ने 17 रेलगाड़ियों की मांग की थी लेकिन केंद्र ने एक अतिरिक्त ट्रेन भेजते हुए कुल 18 रेलगाड़ियां उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर और रेलगाड़ियां भी भेजी जाएंगी।
बिट्टू ने कहा कि गोदाम खाली होने के बाद अब पंजाब सरकार को मंडियों में गेहूं की खरीद तेज करनी चाहिए। उन्होंने जानकारी दी कि कई जगहों पर खरीद प्रक्रिया धीमी है जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राज्य में 155 लाख मीट्रिक टन क्षमता वाले कवर्ड गोदाम हैं जिनमें पहले से 139 एलएमटी धान और 41 एमएमटी गेहूं का पुराना स्टॉक रखा हुआ है। इस सीजन करीब 130 एलएमटी गेहूं खरीद की उम्मीद है। ऐसे में पुराने अनाज को हटाना जरूरी हो गया था ताकि नए स्टॉक के लिए पर्याप्त जगह बन सके।




