कलयुगी बेटे की करतूत: पिता को पीट- पीटकर मार डाला, मां गंभीर रूप से घायल; बहन को गेहूं देने की बात से था नाराज

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Ballia News: बलिया जिले में एक युवक ने अपने पिता की पीटकर हत्या कर दी, जबकि मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस छानबीन कर रही है।

Son Murder Father by beating repeatedly and mother injured in Ballia

बलिया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दो बोरी बेटी को गेहूं देने से आक्रोशित बेटे ने 75 वर्षीय पिता की पीटकर हत्या कर दी और मां को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी कर आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

क्या है पूरा मामला
रसड़ा क्षेत्राधिकारी आलोक गुप्ता ने बताया कि महेंद्र चौहान (75 वर्ष) का शव नत्थूपुर गांव के पास पड़ा हुए होने की सूचना पुलिस को मिली। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

शव के पास से ही मृतक की पत्नी घायल अवस्था में पड़ी मिली। जिसको सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। पूछताछ के दौरान मृतक के पुत्र शुकुल चौहान द्वारा बताया गया कि पिता ने बेटी को दो बोरी गेंहू दे दिया था। इसको लेकर बेटा पप्पू चौहान से दो दिन से विवाद चल रहा था।

शुकुल ने पप्पू चौहान के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी गई है। जिसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को पुलिस हिरासत में लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई