ऑटो से मिला 25 वर्षीय लापता युवक का शव, परिवार बोला- नशे के कारण मौत हुई

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

ऑटो मालिक सूरज ने बताया कि विनोद पिछले एक सप्ताह से ऑटो चला रहा था और हर शाम घर छोड़ जाता था। गुरुवार देर शाम तक ऑटो वापस न आने पर वह रात 10 बजे तक तलाश करता रहा।

Jalandhar Body Youth Found in Auto-Rickshaw

जालंधर में बस्ती शेख के अधीन आते नाखा वाले बाग इलाके में एक खड़े ऑटो से 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान विनोद कुमार निवासी न्यू दशमेश नगर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार मौके पर पहुंचा और बेटे की हालत देख मातम छा गया। परिवार के अनुसार विनोद बीते दिन घर से काम के लिए निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर रात तक कोई संपर्क न होने पर पुलिस को शिकायत भी दी गई थी, मगर उसका कोई सुराग नहीं मिला।

शुक्रवार को सूचना मिली कि नाखा वाले बाग के पास एक ऑटो संदिग्ध हालत में खड़ा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो ऑटो के अंदर विनोद का शव मिला। मृतक की मां ने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा था और शादीशुदा था। उसका एक छोटा बच्चा भी है। मां ने रोते हुए कहा कि वह पति की दवाई लेने गई हुई थी, तभी किसी ने ऑटो मिलने की सूचना दी।

बहन ने बताया कि विनोद ने यह ऑटो किराये पर लिया था। वहीं ऑटो मालिक सूरज ने बताया कि विनोद पिछले एक सप्ताह से ऑटो चला रहा था और हर शाम घर छोड़ जाता था। गुरुवार देर शाम तक ऑटो वापस न आने पर वह रात 10 बजे तक तलाश करता रहा। अगले दिन एक मैकेनिक ने रास्ते में खड़ा ऑटो देखा और इसकी सूचना दी। परिजनों के अनुसार विनोद शराब का सेवन करता था और बीते दिनों घर से दो-तीन बार पैसे भी ले गया था। फिलहाल पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई