मंडी में काम करने वाले लोगों के अनुसार, यह महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और सभी उसे प्यार से ‘मासी’ कहकर बुलाते थे। उसकी असली पहचान या नाम के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।

फरीदकोट की नई अनाज मंडी में पिछले करीब छह से सात वर्षों से रह रही एक 60-65 वर्षीय प्रवासी महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न शव बरामद हुआ है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
मंडी में काम करने वाले लोगों के अनुसार, यह महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और सभी उसे प्यार से ‘मासी’ कहकर बुलाते थे। उसकी असली पहचान या नाम के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी।
लोगों ने इस घटना को हत्या करार दिया है। मौके पर पहुंचे डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हत्या की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस महिला की पहचान के प्रयासों में जुटी हुई है।