UP: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक ने साइकिल सवार युवक को कुचला; मौके पर ही मौत

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

आगरा के ग्वालियर हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, पुलिस ने पहुंचकर स्थिति संभाली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Tragic Accident on Gwalior Highway: Cyclist Killed After Being Hit by Truck

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बाद के नजदीक रेलवे ओवर ब्रिज पर बुधवार करीब 9:00 बजे ट्रक की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक तेहरा के हुलसपुरा का रहने वाला करीब 32 वर्षीय बंटू पुत्र गिर्राज सिंह मजदूरी करने के लिए साइकिल से आगरा जा रहा था, इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक में उसे अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर मृतक के परिजन भी पहुंच गए है। सूचना के बाद अपराध निरीक्षक सचिन जावला, चौकी प्रभारी ककुआ अनुज कुमार पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए और जाम खुलवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई