सासनी में 22 वर्षों से जारी हरे राम का संकीर्तन राधा रानी विवाह महोत्सव में बड़ी संख्या में भक्त हुए सम्मानित

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:


 कस्बा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्री राधा रानी का विवाह महोत्सव बडे ही हर्षोल्लास और धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर उन भक्तों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने पिछले बाइस वर्षों से लगातार हरे राम, हरे कृष्ण का संकीर्तन जारी रखा है।
गुरूवार को अयोजित कार्रक्रम में पन्नालाल, बादल, राजू अग्रवाल, बलवीर सिंह और विजेंद्र सिंह को सम्मानित किया गया। इन भक्तों ने दो दशकों से अधिक समय तक प्रभु के नाम का संकीर्तन बिना किसी रुकावट के जारी रखा है। यह संकीर्तन भीषण आंधी-तूफान और कोरोना महामारी जैसी विपरीत परिस्थितियों में भी नहीं रुका। भक्तों के दृढ़ संकल्प ने इसे अनवरत जारी रखा। विवाह महोत्सव के दौरान मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आचार्य पं. खगेन्द्र शास्त्री ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। कार्यक्रम में अमन श्रोती, शिवम, जतिन, संदीप, कमल, अखिलेश, मधुर, राजेश गुप्ता और चर्विक सहित कई अन्य लोग मौजूद थे। श्री हरि नाम महासंकीर्तन समिति ने पन्नालाल और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पूरे मंदिर परिसर में श्राधे-राधेश् की गूंज और संकीर्तन की मधुर ध्वनि ने भक्तिमय वातावरण निर्मित किया।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई