चंडीगढ़ BJP कार्यालय ग्रेनेड हमला: नवांशहर था निशाना, भीड़ होने पर बदला प्लान; विदेशी हैंडलर ने दिए थे निर्देश

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

रिमांड के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनकी शुरुआती योजना नवांशहर में ग्रेनेड हमला करने की थी लेकिन वहां अधिक भीड़ होने के कारण प्लान बदल दिया गया। विदेशी हैंडलर ने उन्हें भीड़भाड़ वाले इलाके में हमला न करने के निर्देश दिए थे।
Chandigarh BJP Office Grenade Attack Nawanshahr Was Target Plan Changed Due to Crowd
चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में गिरफ्तार सातों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने गुरतेज सिंह, अमनप्रीत सिंह, बलविंदर लाल उर्फ शम्मी, जसवीर सिंह उर्फ जस्सी, चरणजीत सिंह उर्फ चन्नी, रूबल चौहान और मंदीप उर्फ अभिजोत को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

आरोपी पहले चंडीगढ़ बस स्टैंड पहुंचे और ऑटो से सेक्टर-33 गए। वहां आरोपी चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय पहुंच गए। इसके बाद उन्हें पंजाब भाजपा कार्यालय जाने को कहा गया। फोन पर ऑर्डर मिलने के बाद उन्होंने गूगल पर सर्च कर पंजाब भाजपा कार्यालय का पता निकाला और शाम करीब साढ़े चार बजे वे वहां पहुंच गए। वारदात से पहले आरोपियों ने अपने विदेशी हैंडलर से संपर्क किया जिसने फोन पर पिन निकालकर ग्रेनेड चलाने की जानकारी दी। इसके बाद हमला कर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पंजाब-हरियाणा के कई शहरों के बाद पहुंचे खाटू श्याम

घटना के बाद ऑटो न मिलने पर आरोपी बस से पहले खरड़ पहुंचे और फिर घर लौट गए। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होते देख वे घबरा गए और अगली सुबह चार बजे घर छोड़कर भाग निकले।

भागने के दौरान आरोपियों ने लुधियाना, चुन्नी, पटियाला, अंबाला और हिसार का रुख किया। इसके बाद वे खाटू श्याम पहुंचे और वहां माथा टेका। अगली सुबह वे हरियाणा के रेवाड़ी पहुंचे जहां एजीटीएफ की सूचना पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तारी के बाद हैंडलर ने नंबर कर दिए ब्लॉक

जांच में यह भी सामने आया कि विदेशी हैंडलर ने सभी आरोपियों को कुल दो लाख रुपये का लालच दिया था लेकिन अब तक उन्हें केवल दो से ढाई हजार रुपये ही मिले थे। गिरफ्तारी के बाद हैंडलर ने उनके नंबर ब्लॉक कर दिए। पुलिस के अनुसार गुरतेज सिंह मुख्य आरोपी है जो बाइक राइडर के रूप में काम करता था और पिछले तीन साल से चंडीगढ़ में रह रहा था। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान और अहम खुलासे होंगे।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई