वायरल ऑडियो में आपत्तिजनक बातचीत सामने आने के बाद सीएचसी अधीक्षक का तत्काल तबादला कर दिया गया। मामले की जांच जारी है, वहीं पहले से जुड़े घोटाले के कारण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आगरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में तैनात सीएचसी अधीक्षक और महिला के बीच बातचीत का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में अफरातफरी मच गई। यह ऑडियो सीएचसी अधीक्षक का होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
सीएमओ ने अधीक्षक को फतेहाबाद सीएचसी से हटाकर आंवलखेड़ा तैनात किया है। मामले की जांच जारी है। वायरल ऑडियो में आपत्तिजनक बातें कहीं गई हैं। फतेहाबाद पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आवाज किसकी है। इधर, सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. उदय प्रताप रावल का ट्रांसफर फतेहाबाद से आंवलखेड़ा कर दिया है। साथ ही बाह के अधीक्षक को फतेहाबाद सीएचसी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
फतेहाबाद सीएचसी में ही हुआ था जननी सुरक्षा योजना घोटाला
फतेहाबाद सीएचसी में ही जननी सुरक्षा योजना का घोटाला हुआ था। यहां पर फर्जी तरीके से प्रसव और नसबंदी दर्शाते हुए सरकार के लाखों रुपये अपने खाते में स्थानांतरित करा लिए गए थे। जांच के नाम पर औपचारिकता की गई और डाटा ऑपरेटरों तक ही कार्रवाई सिमट गई। इसमें शामिल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को साफ बचाया गया।