Haryana: किशोर ने किया 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, मुंह बांधकर दी जान से मारने की धमकी; केस दर्ज

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

17 वर्षीय किशोर ने 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। जिससे बच्ची डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया।
Misdded with minor girl in Panipat
थाना मॉडल टाउन क्षेत्र की एक कॉलोनी में पड़ोस में रहने वाले 17 वर्षीय किशोर ने 16 मार्च को 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने बच्ची को धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा। जिससे बच्ची डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार को बच्ची की मां उसे स्कूल वैन में बैठाने गई तो बच्ची ने आपबीती बताई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

मॉडल टाउन निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बेटी एक स्कूल में कक्षा सात की छात्रा है। उसी स्कूल में पड़ोस में रहने वाला किशोर भी कक्षा 10 में पढ़ाई कर रहा है। 16 मार्च की शाम को करीब पांच बजे उनकी बेटी अपनी सहेली के घर किताब लेने के लिए गई थी। उसी समय आरोपी किशोर ने उसे अकेला पाकर अपने घर ले गया और मुंह बांधकर उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर उसे चुप रहने के लिए कहा जिससे वह डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया।

महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह बेटी को स्कूल वैन में बैठाने के लिए गई। जब वह उसे वैन में बैठाने लगी तो उसने बैठने से इंकार कर दिया और कहा कि वैन में गंदे लोग बैठे हैं। जिस पर उन्हें कुछ शक हुआ और स्कूल से वापस आने पर उन्होंने बच्ची से पूरी घटना की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आरोपी किशोर के परिजनों से इसकी शिकायत दी लेकिन परिजनों ने इस पर ध्यान नहीं दिया और पीड़ित परिवार पर ही हावी हो गए। रविवार को बच्ची के परिजन मॉडल थाने पर पहुंचे। इसके बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। बाल कल्याण समिति के सामने काउंसिलिंग भी कराई जाएगी।

चौकी पर नहीं हुई सुनवाई
बच्ची के परिजनों का आरोप है कि शनिवार को वह आठ मरला चौकी पर गए थे। लेकिन चौकी पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद वह थाने पर पहुंचे। वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। यही नहीं, कुछ लोग उन पर फैसले का भी दबाव बना रहे हैं।

महिला की शिकायत पर आरोपी किशोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बच्ची का मेडिकल करवाया गया है। सोमवार को उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगे। साथ ही बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर काउंसिलिंग भी करवाई जाएगी। -जगमिंद्र, प्रभारी थाना मॉडल टाउन

priya singh
Author: priya singh