Haryana: पिता ने की बेटी की हत्या, गला घोंटकर उतारा मौत के घाट; पत्नी के चरित्र पर करता था शक

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हरियाणा के कैथल में एक पिता ने अपनी बेटी की हत्या कर दी। आरोपी को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था जिसके बाद उसने अपनी ही बेटी का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया।
Father kills daughter in Kaithal
जींद के जयपुर गदडी गांव के गोवर्धन ने अपनी 11 वर्षीय बेटी समन्या की गला घोंट कर हत्या कर दी। वह रविवार को उसे बाइक पर बैठाकर सीवन में नानी के घर ले जाने की बात कह कर निकला था। बीच रास्ते कैथल के चंदाना की ड्रेन के पास उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारे पिता ने अपहरण की झूठी साजिश रची और पुलिस कंट्रोल रूम में बेटी की अपहरण होने की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि काली स्कार्पियो में कुछ लोग उसकी बेटी का अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शक होने पर सख्ती से पूछताछ की तो हत्या करने की बात कबूली। मासूम समन्या का शव ड्रेन की पटरी के अंदर जाकर गड्ढों में पड़ा मिला। पुलिस ने केस दर्ज कर हत्यारे को काबू कर लिया है।
पत्नी पर शक, ये बेटी मेरी नहीं
पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि हत्यारा गोवर्धन अपनी पत्नी पर शक करता था। इस कारण दोनों में अक्सर विवाद रहता था। गोवर्धन कहता था कि ये बेटी उसकी नहीं है। यही कारण है कि उसकी हत्या कर दी गई। उसने सुनसान जगह पाकर अपनी बेटी का गला घोंट दिया। परिजनों में कमलेश ने बताया कि जब वह घर आया तो खुद को पीड़ित दिखाने के लिए अपने कपड़े फाड़े हुए थे और अपने चेहरे पर चोटें मार रखी थी, ताकि ऐसा लगे कि उस पर हमला हुआ है और लड़की का अपहरण हुआ है।

एक पहले मार दी थी और एक अब मार दी
पुलिस को गोवर्धन की कहानी में झोल लगे। जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी को इसलिए मारा क्योंकि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। परिजन मोहित ने बताया कि इनकी शादी को 20 साल के करीब हो चुके थे। अब एक बेटा-बेटी थे। इससे पहले भी दो बेटियां थी। उनकी मौत हाे चुकी है। अब गोवर्धन ने साफ तौर पर कहा कि एक पहले मार दी थी और एक अब मार दी है।

पूछताछ और जांच की जा रही : डीएसपी
डीएसपी सुशील कुमार ने बताया कि गोवर्धन ने पुलिस को बेटी के अपहरण की सूचना दी थी। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और उससे पूछताछ की। इसमें उसने खुद हत्या करने की बात कबूली है। उसने बताया कि वह अपनी पत्नी पर शक करता था। फिलहाल केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई