Haryana: मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, महिला पर फावड़े से किए कई वार; सामने आया वीडियो

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक महिला पर फावड़े से हमला करता दिख रहा है। महिला गंभीर चोटों के चलते अस्पताल में भर्ती है।
Haryana:मकान के विवाद को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, महिला पर फावड़े से किए  कई वार; सामने आया वीडियो - A Woman Was Attacked With Lethal Weapons Over A  House Dispute -
रेवाड़ी के गोठड़ा गांव में पुराने मकान को लेकर चल रहे विवाद में दो महिलाओं पर दूसरे पक्ष के लोगों ने हमला कर दिया। घटना में संजू नाम की एक महिला पर फावड़े से हमला किया गया। महिला को गंभीर चोटों के चलते शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने महिला की पसली का ऑपरेशन किया है।

मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक महिला पर फावड़े से हमला करता दिख रहा है। विवाद लंबे समय से चल रहा है और मामला हाईकोर्ट तक जा चुका है। कोर्ट केस के चलते एक पक्ष ने मकान पर कब्जा करने का प्रयास किया, जिसे रोकने के लिए दूसरा पक्ष वहां पहुंचा।

झगड़ा बढ़ने पर एक पक्ष ने डायल-112 पर पुलिस को बुलाया। पुलिस की ईआरवी मौके पर पहुंची। हालात जानने के बाद दोनों पक्षों को चौकी आने के लिए कहकर वहां से चली गई। पुलिस के जाते ही झगड़ा फिर शुरू हो गया।

प्रभावित पक्ष का आरोप है कि शिकायत और एमएलआर पुलिस को दे दी गई थी, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। दूसरी ओर चौकी प्रभारी विक्रम सिंह ने कहा कि डॉक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई