Haryana: रोहतक में पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड, डायल-112 में था तैनात; सर्विस रिवॉल्वर से कनपटी पर मारी गोली

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हरियाणा के रोहतक में एक पुलिसकर्मी ने सोमवार सुबह खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। पुलिसकर्मी डायल 112 में तैनात था।
Haryana:रोहतक में पुलिसकर्मी ने किया सुसाइड, डायल-112 में था तैनात; सर्विस  रिवॉल्वर से कनपटी पर मारी गोली - Policeman Commits Suicide In Rohtak - Amar  Ujala Hindi News Live
रोहतक के कलानौर कस्बे में सोमवार सुबह डायल 112 पर तैनात ईएसआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिसकर्मी ने खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारी। मूलरूप से कुलदीप झज्जर के गांव डीघल कमला नगर के निवासी थे। वह  डायल 112 में तैनात थे। वह रोज की तरह सोमवार को भी ड्यूटी पर निकले थे।

वह खाना खाने के लिए कलानौर थाने में गए थे। यहीं उन्होंने सर्विस रिवॉल्वर से अपनी कनपटी में गोली मार ली। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस शव को पीजीआई ले आई। पुलिस ने फिलहाल थाने के दरवाजे बंद कर दिए हैं। मीडिया के प्रवेश पर भी रोक लगा दी है। पुलिसकर्मी ने खौफनाक कदम क्यों उठाया फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई