गोलियां बुजुर्ग की बाजू और पांव में लगी हैं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल पहुंचाया।

हरियाणा के झज्जर में ढाकला गांव में जमीनी विवाद के चलते शिक्षा विभाग गुरुग्राम में कार्यरत बेटे ने अपने पिता पर फायरिंग कर दी। गोलियां बुजुर्ग की बाजू और पांव में लगी हैं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से घायल की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घायल के बयान पर बेटे, भाई और भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
शिक्षा विभाग में क्लर्क है आरोपी
जानकारी के अनुसार, ढाकला हाल नजफगढ़ निवासी ईश्वर के दो बेटे कृष्ण और संदीप हैं। कृष्ण गांव ढाकला में रहता है और संदीप गुरुग्राम में शिक्षा विभाग में क्लर्क है। उसकी पोस्टिंग जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में है। ईश्वर सोमवार को ढाकला गांव में अपने बेटे कृष्ण के पास आया हुआ था। इस दौरान संदीप भी गांव में आ गया। यहां पर जमीन को लेकर संदीप और ईश्वर में विवाद हो गया, जिस पर संदीप ने अवैध असले से अपने पिता ईश्वर पर फायर कर दिया।

बाजू और पांव में लगी गोली
इसमें गली ईश्वर की बाजू और पांव में लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को अपनी गाड़ी में सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से ईश्वर की गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस मामले में एसीपी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि ढाकला गांव में जमीनी विवाद में बेटे ने पिता को गोली मारने की सूचना मिली थी। डायल-112 की टीम ने घायल को सिविल अस्पताल भर्ती करवाया था, जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।