कांग्रेस नेता सुखराज सिंह नत्त के बेटे एडवोकेट दविंदर नत ने चंडीगढ़ के बिल्डर्स से परेशान होकर खुद को गोली मार ली।

बठिंडा के हलका माैड़ से संबंध रखने वाले कांग्रेस नेता सुखराज सिंह नत्त के बेटे एडवोकेट दविंदर नत ने खुदकुशी कर ली है। दविंदर ने चंडीगढ़ के बिल्डर बिंदरपाल मित्तल, प्रतीक मित्तल, भरत मित्तल से परेशान होकर खुद को गोली मार ली। खुदकुशी से पहले दविंदर ने एक वीडियो जारी करके बिल्डर और उसके दोनों बेटों पर कार्रवाई की मांग की है।
दविंदर नत ने वीडियो में बताया कि चंडीगढ़ के बिल्डर बिंदरपाल मित्तल, प्रतीक मित्तल, भरत मित्तल के पास उसने चार करोड़ से ज्यादा पैसा निवेश किया था। साथ ही उसने अपने दोस्तों का भी करोड़ों रुपये उक्त बिल्डर के पास निवेश करवाए थे। अब ये बिल्डर उसका और उसके दोस्तों का पैसा वापस नहीं कर रहे।
वीडियो में उसने बताया कि बिल्डर से पैसा वापस लेने के लिए उसने आप सरकार के मंत्री गुरमीत खुड्डियां और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी तक से बिल्डर को फोन करवाया लेकिन उसने पैसा वापस नहीं किया। वह बिल्डर और उसके दोनों बेटों से परेशान होकर खुदकुशी कर रहा है। वीडियो में नत ने कहा कि उसके परिवार को इंसाफ दिया जाए और शव का पोस्टमार्टम ना करवाया जाए।