Kaushambi News: हाईवे किनारे खड़े ट्राला से भिड़ी पिकअप, सात की मौत, फतेहपुर से कड़ाधाम दर्शन के लिए आए थे लोग

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

कौशाम्बी में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। पिकप पर सवार होकर फतेहपुर जिले के बड़ोखर इलाके से कड़ा धाम स्थित मां शीतला का दर्शन करने आए दर्शनार्थियों की गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्राले से टकरा गई। हादसे में सात लोगों की मौत गई, जबकि 18 श्रद्धालु घायल हो गए।

Kaushambi: Pickup collides with a trailer parked on the highway, seven killed

कानपुर–प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे में 18 श्रद्धालु घायल हो गए। डोरमा पेट्रोल पंप के समीप उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़े ट्राला में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप के परखचे उड़ गए और उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र के बड़ोखर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे लोग रामनवमी के अवसर पर शीतला धाम दर्शन करने के लिए पिकअप बुक कर सुबह आए थे और वापस लौटते समय दोपहर करीब पौने चार बजे यह हादसा हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर घायलों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजने के लिए चार एंबुलेंस लगाई गईं। घायलों को अस्पताल ले जाते समय सात लोगों की मौत हो गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हादसे बाद मौके पर चीख पुकार मची रही। क्रेन के माध्यम से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया गया। घटना के बाद हाईवे पर आवागमन अवरुद्ध हो गया।

हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। कई थानों की पुलिस और तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

घटना के बाद मची रही चीख पुकार

घटना के बाद चीख पुकार मची रही। सड़क पर घायल तड़पते रहे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल भेजवाया।

सड़क पर पड़े रहे घायल

Kaushambi: Pickup collides with a trailer parked on the highway, seven killed

हादसे से बाद बड़ी संख्या में घायल सड़क पर पड़े रहे। इसके चलते काफी देर तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा।

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Kaushambi: Pickup collides with a trailer parked on the highway, seven killed

हादसे के बाद तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई