श्रीगंगानगर में पकड़ा पाकिस्तानी गैंगस्टर का सहयोगी, मोबाइल में पाकिस्तान नंबरों पर चैटिंग मिली

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

श्रीगंगानगर जिले में लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने 19 वर्षीय आकाशदीप को गिरफ्तार किया, जो पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था। आरोपी ने पंजाब, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी कर वीडियो पाकिस्तान भेजे।

sri ganganagar pakistani terrorist associate arrested mobile pakistan numbers chatting shehzad bhatti

श्रीगंगानगर जिले में लालगढ़ जाटान थाना पुलिस ने राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में था और उनके निर्देश पर भारत के कई महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी करता था। पुलिस ने गिरफ्तार युवक की पहचान आकाशदीप पुत्र पीरा सिंह (19) निवासी 12 H मोहल्ला केसरीसिंहपुर, वर्तमान में चक केरा (श्रीगंगानगर) के रूप में की है। थाना प्रभारी गुरमेल सिंह बराड़ ने बताया कि आरोपी बदमाश प्रवृत्ति का है और गांव में कुछ लोगों को पाकिस्तानी आतंकवादियों से संपर्क होने की धमकी देता था। आरोपी के पास मोबाइल नंबर 9079910356 था। कॉन्स्टेबल गुरजीत सिंह की सूचना पर उसे थाने लाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने शहजाद भट्टी के साथ इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर बातचीत करने की बात स्वीकार की।

मोबाइल और सोशल मीडिया से मिले सबूत
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से रीयलमी कंपनी का पुराना मोबाइल जब्त किया। मोबाइल में सिम नंबर 9079910356 लगी थी। इंस्टाग्राम आईडी itsoy_akash और krystal_hactor नामक आईडी से भारत-पाकिस्तान के लोगों के साथ वॉइस चैट और +92 कोड वाले नंबरों पर जानकारी साझा की गई। गैलरी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से शहजाद भट्टी के साथ फोटो एडिट की हुई मिली। व्हाट्सएप पर +923249695402 नंबर पर भेजे गए मैसेज का जवाब अंगूठे के निशान से आया था। आरोपी शहजाद भट्टी को फॉलो करता था और उसकी पोस्ट्स को लाइक व कमेंट करता था।

रेकी और वीडियो भेजना
पूछताछ में आकाशदीप ने बताया कि शहजाद भट्टी के कहने पर उसने भीड़-भाड़ वाली प्रमुख जगहों की रेकी की, वीडियो बनाए और व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान भेजे। उसने इन जगहों तक पहुंचने का पूरा प्लान भी साझा किया। आरोपी के तार अंबाला के बराड़ा-दोसड़का रोड स्थित गांव सिंबला के पास से बरामद आरडीएक्स, आईईडी, डेटोनेटर और बैट्री मामले से भी जुड़े हुए हैं। यह आरडीएक्स पाकिस्तान में बैठे शहजाद भट्टी के जरिए अमृतसर पहुंचाया गया, जो ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से पंजाब भेजा गया।

पढ़ें- Rajasthan News: तेज रफ्तार वैन ने कालबेलिया डांसर को रौंदते हुए करीब 25 मीटर तक घसीटा, मौत; दो बहनें घायल

कई राज्यों में की गई रेकी
आरोपी ने शहजाद भट्टी के निर्देश पर पंजाब के कई जिलों के थानों के अलावा राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़ और हरियाणा के अंबाला में विभिन्न महत्वपूर्ण जगहों की रेकी की। इन जगहों के वीडियो पाकिस्तान भेजे गए। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और इसके नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई