Panipat: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक; लाखों रुपये का नुकसान

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

बापौली रोड पर स्थित गुप्ता इंटरनेशनल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
A massive fire broke out in a factory in Panipat
पानीपत में डाडौला के बापौली रोड पर स्थित गुप्ता इंटरनेशनल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि फैक्ट्री का पूरा सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही पांच फायर स्टेशनों की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकल की 10 टीमों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

हादसे में फैक्ट्री का सारा सामान पूरी तरह नष्ट हो गया, जबकि आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। स्थानीय प्रशासन और फायर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। किसी प्रकार के जान-माल की हानि नहीं हुई है। पुलिस और फायर विभाग अब आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई