Haryana Weather: प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय; बारिश और तेज गति से हवा चलने की संभावना

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार की रात से मौसम में बदलाव आएगा।
Haryana Weather News rain prediction Western disturbance active

प्रदेश में पिछले दो सप्ताह से मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। राज्य में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। बुधवार की रात कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश व तेज गति से हवा चलने के आसार हैं। 26 व 27 मार्च को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

गुरुग्राम सबसे अधिक गर्म
प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश के बाद बुधवार को तापमान में मामूली सी बढ़ोतरी दर्ज की गई। प्रदेश के छह जिलों का दिन का तापमान सामान्य से एक से चार डिग्री तक अधिक दर्ज किया गया। गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक था। हिसार में अधिकतम तापमान 34 डिग्री था जो कि सामान्य से 2.2 डिग्री ज्यादा था। अधिकतर जिलों में तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारिश और ओलावृष्टि की संभावना 
बीते दो सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बुधवार की रात से मौसम में बदलाव आएगा। 26-27 मार्च के दौरान एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 25-30 % हिस्सों में विशेषकर प्रदेश के पश्चिमी, उत्तरी के साथ दक्षिणी हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी होने के आसार हैं। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 29-31 मार्च के दौरान प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। बारिश के अलावा एक दो स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि भी हो सकती है।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई