Weather in UP: पश्चिमी यूपी में आज बढ़ेगी बादलों की सक्रियता, पड़ेंगी फुहारें, जारी रहेगा पारे में उतार-चढ़ाव

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मौसम विभाग के अनुसार, मार्च महीने का आखिरी सप्ताह तापमान में काफी उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। बृहस्पतिवार से यूपी में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

Weather in UP: Cloud activity will increase in western UP today, showers will occur

उत्तर प्रदेश के मौसम में बृहस्पतिवार से बदलाव के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से बृहस्पतिवार देर शाम पश्चिमी यूपी में तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

शुक्रवार 27 मार्च को इसका असर पूर्वी यूपी तक पहुंचेगा। कुल मिलाकर मार्च का आखिरी सप्ताह बूंदाबांदी और तापमान में उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। बुधवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ा और कई जगह सामान्य से ऊपर दर्ज हुआ।

27 मार्च से विक्षोभ का असर: आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 मार्च को विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से बूंदाबांदी की शुरुआत होगी और इसका असर पूर्वी तक पहुंचेगा। वहीं 29 मार्च को सक्रिय हो रहे विक्षोभ की तीव्रता अधिक आंकी जा रही है। इसके असर से पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश होगी। साथ ही तापमान में दोबारा बड़ी गिरावट आएगी।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई