गैस सिलिंडर के लिए महिलाएं, बुजुर्ग और छोटे बच्चे लाइन में खड़े नजर आए। कई उपभोक्ता रमेश, सुदेश, महिपाल, विजय, नरेश, रामकली ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से लगातार चक्कर काट रहे हैं लेकिन हर बार उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

जिले में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत बढ़ती जा रही है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि पुलिस के पहरे में सिलिंडर बांटना पड़ रहा है। सुबह अंधेरे से ही लाइन में लगने के बाद भी लोगों को सिलिंडर नसीब नहीं हो रहे हैं। गैस न मिलने पर उपभोक्ताओं में रोष देखने को मिल रहा है।