UP: बैनामा के नाम पर 43 लाख रुपये हड़पे, दंपती समेत तीन पर केस दर्ज; एक गलती की वजह से गंवाई रकम

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

आगरा के सिकंदरा में मकान का बैनामा करने के नाम पर दंपती ने 43 लाख रुपये हड़प लिए। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।

गोरखपुर: जमीन बैनामा के नाम पर किया ये कांड, जानें पूरी खबर | Gorakhpur  couple arrested for cheating of rs 3650 lakh in the name of land deed |  Dynamite News Hindi

आगरा के थाना सिकंदरा में मकान का बैनामा करने के नाम पर 43 लाख रुपये हड़प लेने की प्राथमिकी न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई गई है। इस मामले में दो नामजद और तीन अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं।

पुष्पांजलि गार्डेनिया, सिकंदरा निवासी वर्निया जैन ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने बताया कि खंदाैली के रहने वाले रामवरन, उनकी पत्नी संगीता से अच्छे संबंध थे। दंपती ने उनसे और उनकी दो बहनों से कहा कि वह इंद्रपुरी, न्यू आगरा में स्थित 182.50 वर्गमीटर के मकान को बेचना चाहते हैं। इसके लिए 63 लाख रुपये में सौदा तय किया। 50 लाख रुपये देने पर तुरंत बैनामा की बात कही।

तीनों बहनों ने वर्ष 2024 में 43 लाख रुपये रामवरन और उनकी पत्नी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। 20 लाख रुपये बैनामा के समय देना तय हुआ। रामवरन ने 6 महीने में बैनामा की बात कही। मगर समय पूरा होने पर तैयार नहीं हुए। हर बार समय मांग लेते थे। इस पर उन्होंने अपने रुपये वापस मांगे। इसके बाद आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया। अभद्रता भी की। पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की।

न्यायालय के आदेश पर थाना सिकंदरा में रामवरन, संगीता और 2-3 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि रुपयों के लेन-देन से संबंधित साक्ष्य लिए जाएंगे। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई