Eid-ul-Fitr: सऊदी अरब में आज चांद दिखा तो देश में जुमे को मनाई जाएगी ईद, उलमा की अपील-सड़कों पर न पढ़ें नमाज

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सऊदी अरब में यदि बुधवार को चांद दिखा तो भारत में जुमे को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। मस्जिदों में सुबह 6 से 9 बजे के बीच नमाज होगी, उलमा ने सड़क पर नमाज न पढ़ने की अपील की।

If the moon is sighted in Saudi Arabia, Eid will be celebrated in India on  Friday; religious scholars have appealed against offering prayers on the  streets | सऊदी में दिखा चांद तो

सऊदी अरब में यदि आज चांद दिखाई देता है तो भारत में जुमे को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। इसे लेकर मस्जिदों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेरठ में ईद की नमाज सुबह 6:00 बजे से 9:00 बजे के बीच अलग-अलग मस्जिदों में अदा की जाएगी। स्थानीय प्रशासन और मस्जिद कमेटियों ने समय निर्धारित कर जारी कर दिया है।

उलमा की अपील
उलमा ने लोगों से अपील की है कि वे ईद की नमाज केवल मस्जिदों और ईदगाहों में ही अदा करें। साथ ही साफ कहा गया है कि सड़क पर नमाज अदा न करें, ताकि यातायात और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ईद-उल-फितर के मौके पर मेरठ रेंज में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान 460 ईदगाह और 1865 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी की जाएगी।त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे रेंज को 23 जोन और 79 सेक्टर में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर में पुलिस अधिकारियों की निगरानी में सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी।

5000 पुलिसकर्मियों की तैनाती
सुरक्षा व्यवस्था के तहत करीब 5000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा 66 क्विक रिस्पांस टीम (QRT) भी गठित की गई हैं, जो किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई करेंगी।

संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी
प्रशासन की ओर से संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल और निगरानी बढ़ाई गई है। ड्रोन और सीसीटीवी के माध्यम से भी भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार को शांति और सौहार्द के साथ मनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

शिया समुदाय की मस्जिदों में ईद की नमाज का वक्त जारी कर दिया गया है। 6 मस्जिदों में ईद की नमाज सुबह 8:00 से 9:00 के बीच होगी।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई