क्राॅस वोटिंग पर रार: हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने पद छोड़ा, हुड्डा बोले-सब पता है

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए सोमवार को चुनाव हुआ था। भाजपा और कांग्रेस को एक एक सीट मिली है लेकिन कांग्रेस में पांच विधायकों के क्राॅस वोटिंग करने पर राजनीति गरमा गई है।

Cross-Voting in rajyasabha election Haryana Congress Working President Ram Kishan Gurjar Resigns

हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रामकिशन विधायक शैली चौधरी के पति हैं। सोशल मीडिया पर शैली चौधरी के क्रास मतदान करने की चर्चा है। हालांकि अभी कांग्रेस की ओर क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि हाई कमान को उनके नाम बता दिए गए हैं। 2 से 3 दिन में सभी नाम सार्वजनिक हो जाएंगे।

कुलदीप वत्स बोले-मेरी आत्मा दुखी है

राम किशन गुर्जर ने कहा कि शैली चौधरी ने क्रॉस वोट नहीं किया बल्कि उनको बदनाम करने की नीयत से उनका नाम उछाला जा रहा है इस लिए विरोध स्वरूप मैं पार्टी पद से इस्तीफा देता हूं। वहीं बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कहा कि मेरा दिल, दिमाग और आत्मा दुखी है। कांग्रेस में भ्रष्ट लोगों की कदर है। कांग्रेस में रहने पर वत्स ने कहा कि वक्त बताएगा।

गलत तरीके से वोट इनवेलिड करवाए गए

हरियाणा के नेता विपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि संख्या के अनुसार राज्यसभा चुनाव में दो सीटों के लिए 1-1 सीट बीजेपी और कांग्रेस को मिलनी तय थी लेकिन बीजेपी ने अपने एक पदाधिकारी को निर्दलीय मैदान में उतार दिया। हमने जब सदन में मुद्दा उठाया तो बीजेपी ने हंगामा कर दिया। कुलदीप वत्स का नाम सोशल मीडिया पर चल रहा है कि उन्होंने क्रॉस वोट किया लेकिन मैंने खुद कुलदीप वत्स का वोट देखा था। कुलदीप वत्स ने कांग्रेस उम्मीदवार को वोट दिया था।

हुड्डा ने कहा कि गलत तरीके से हमारे विधायकों के वोट इनवेलिड किए गए। ये प्रजातंत्र की हत्या है। हमें पता है कि किसने क्रॉस वोट किया है। हाई कमान को उनके बारे में सूचित कर दिया गया है, उनके खिलाफ उचित एक्शन लिया जाएगा। क्रॉस वोट करने वालों ने पार्टी के साथ नहीं जनता के साथ धोखा किया है। उनको जनता सबक सिखाएगी

हुड्डा ने क्रॉस वोटिंग करने पांचों विधायकों का नाम जाहिर नहीं किया। हुड्डा ने कहा कि शिष्टाचार के चलते मैं नाम नहीं लेना चाहता लेकिन जब एक्शन होगा तब सबको पता लग जाएगा।

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई