Lucknow: लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

लखनऊ के डॉ. लोहिया अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती एक मरीज की मौत पर परिजनों ने बवाल किया। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई करने की तैयारी है।

Lucknow:लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट  की - Lucknow: Ruckus Erupts At Lohia Hospital Over Patient's Death; Family  Members Resort To Vandalism And Violence ...

डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत पर गंभीर हालत में इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।

संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो विक्रम सिंह ने बताया कि मरीज की हालत खराब थी और उसे इंट्यूबेट करने की जरूरत थी। इसके लिए घरवालों ने सुबह साढ़े पांच बजे लिखित में मना कर दिया था। हालत ज्यादा खराब होने पर साढ़े छह बजे इसकी सहमति दी, तब उसकी हालत खराब हो चुकी थी।

तमाम कोशिश के बाद उसे बचाया नहीं जा सका। इसके बाद घरवालों ने मारपीट और तोड़फोड़ शुरू कर दी। सीसीटीसी फुटेज के आधार पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई