Kurukshetra News: होली पर फ्रूट अरारोट रंग बना पहली पसंद, युवाओं में सिलेंडर और स्प्रे रंग का क्रेज

Picture of admln

admln

SHARE:

Arrowroot fruit color has become the first choice for Holi, with young people opting for cylinder and spray colors.

कुरुक्षेत्र। होली पर्व के लिए बाजार में रंग, गुलाल और स्प्रे की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। इस साल पारंपरिक रंगों के साथ-साथ नए और आकर्षक पैकिंग वाले रंग भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। शहर के मुख्य बाजार में थोक विक्रेता साहिल ने बताया कि इस बार फ्रूट अरारोट रंग की मांग सबसे ज्यादा बढ़ गई है। सिल्क हर्बल रंग की बिक्री अन्य रंगों के मुकाबले में कम है। इसके अलावा गुलाल सिलेंडर और बॉस स्प्रे का भी क्रेज देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि विशेष रूप से होली पर आयोजित होने वाले डीजे कार्यक्रमों में सिलेंडर कलर की मांग ज्यादा है। खरीदारी करने आए युवाओं रोहित और नवीन ने बताया कि उन्होंने दो हजार रुपये के फ्रूट अरारोट रंग, सिलेंडर रंग और गुलाबी रोट खरीदे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार बाजार में रंगों की गुणवत्ता और पैकिंग दोनों बेहतर दिखाई दे रही हैं।

व्यापारियों के अनुसार होली तक बाजारों में इसी प्रकार चहल-पहल बनी रहने की संभावना है और रंगों की बिक्री में और तेजी आ सकती है। इससे कारोबार बढ़ने की संभावना है।
कुरुक्षेत्र। डीजे कार्यक्रमों के लिए सिलेंडर कलर । संवाद
admln
Author: admln