रायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पिता की पिटाई से नाराज एक भाई ने खेत की रखवाली करने गए दूसरे भाई पर लाठी-डंडों से लगातार हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रायबरेली में खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में खेत की रखवाली करने गए एक युवक की उसके ही भाई ने लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के पीछे पिता की पिटाई का विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, श्याम बाबू ने मंगलवार शाम किसी बात को लेकर अपने पिता की पिटाई कर दी थी। गंभीर रूप से घायल पिता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिता के साथ हुई मारपीट से नाराज श्याम बाबू के भाई रामबाबू ने बुधवार को खेत की रखवाली करने गए श्याम बाबू पर लाठियों से हमला कर दिया।हमले में गंभीर रूप से घायल श्याम बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।