खेकड़ा के सांकरौद गांव निवासी साहिल ने अपनी भाभी चंचल की हत्या कर दी। चंचल की शादी दो साल पहले ही हुई थी और उसकी छह माह की बच्ची है। घायल साहिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

खेकड़ा स्थित सांकरौद गांव में बुधवार शाम साहिल ने अपनी भाभी चंचल (26) की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी दूसरी मंजिल से कूद गया। घायल होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।
सांकरौद गांव निवासी नवीन अपने भाई साहिल के साथ लोनी में दुकान करता है, जहां दोनों ऑटो रिपेयरिंग का काम करते हैं। दो साल पहले नवीन की शादी चंचल निवासी लोनी के साथ हुई थी, जिसने छह माह पहले बेटी को जन्म दिया। मंगलवार को चंचल अपने मायके से ससुराल आई और बुधवार सुबह नवीन अपने भाई साहिल के साथ लोनी दुकान पर चला गया। दोपहर में साहिल दुकान से घर वापस आ गया।
सांकरौद गांव में ईंट से कूचकर भाभी की हत्या करने वाले साहिल को उसका छोटा भाई शिवम जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां चिकित्सकों समेत अन्य लोगों ने घायल से पूछताछ की तो उसने बंदरों के डर से नीचे गिरने की बात कही
सांकरौद गांव में पत्नी चंचल की हत्या करने की जानकारी मिलते ही उसके पति नवीन ने अपना फोन भी बंद कर लिया। इसके बाद पुलिस और परिवार के अन्य सदस्यों ने नवीन से संपर्क करने का प्रयास किया। वहीं लोनी में दुकान पर परिचित को भेजा, लेकिन वह नहीं मिला। देर रात तक नवीन घर पर भी नहीं आया। उधर, चंचल की मां संगीता और पिता प्रकाश देर रात सांकरौद गांव पहुंचे।
सांकरौद गांव में देवर ने अपनी भाभी की ईंट से कूचकर हत्या की है। हत्या के कारणों का पता करने के लिए सभी से बातचीत की गई। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।