सीएम मान के दौरे से पहले फायरिंग, भाई को बचाने पहुंचे युवक को अस्पताल के बाहर मारी गोली

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घायल सौरव फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।

Firing before CM Bhagwant Mann Jalandhar visit

जालंधर के कालियां कॉलोनी स्थित बल अस्पताल के बाहर पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने एक युवक पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस हमले में शिव नगर निवासी सौरव सिंह के पेट में गोली लगी है। फायरिंग मुख्यमंत्री भगवंत मान के दौरे से ठीक पहले हुई। गंभीर हालत में युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सौरव के छोटे भाई बोवी ने बताया कि वे टूर एंड ट्रैवल का काम करते हैं और उनका दफ्तर बल अस्पताल के पास है। बीती रात वे एक परिचित का हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे। इसी दौरान उनके एक साथी को पास के पेट्रोल पंप से पानी लाने भेजा गया, जहां पहले से मौजूद बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला कर दिया। जान बचाकर भागते हुए साथी अस्पताल के पास पहुंचा तो बोवी ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी।

सूचना मिलते ही बड़े भाई सौरव सिंह मौके पर पहुंचे। जैसे ही सौरव ने अपने भाई को बचाने का प्रयास किया, हमलावरों ने देसी कट्टे से फायरिंग कर दी। गोली सौरव के पेट में लगी और वह गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। थाना एक के प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि घायल सौरव फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई