अनोखी शादी: विदेशी जोड़े ने गंगा की लहरों के बीच रचाई शादी, नाव पर सजी मंडप में लिए सात फेरे; देखें- तस्वीरें

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

वाराणसी में मेक्सिको के रुईज और गोंजालो ने गंगा की लहरों के बीच शादी की। उन्होंने सनातनी परंपरानुसार नाव पर सजी मंडप में सात फेरे लिए।

Unique wedding of Ruiz and Gonzalo from Mexico got married in Ganges at Assi Ghat in Kashi

काशी में सनातनी परंपरानुसार मंगलवार को एक विदेशी जोड़े ने शादी रचाई। अस्सी घाट पर गंगा की बीच धारा में वैदिक विधि-विधान से विवाह हुआ। गंगा की धारा में नाव पर सजी मंडप में जोड़े ने सात फेरे लिए। वैदिक मंत्रोच्चार और शास्त्रोक्त परंपराओं विवाह की रस्में निभाई गईं।

मेक्सिको सिटी निवासी रुईज कब्रोल और गोंजालो मिगुल लंबे समय से भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं से प्रभावित थे।

उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत काशी में करने का निर्णय लिया। आचार्य दीपक पांडेय ने शादी करवाई।

दूल्हा-दुल्हन पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आए। दूल्हा धोती-कुर्ता और दुल्हन लाल बनारसी साड़ी धारण की थी।

इस अनोखी शादी को देखने के लिए घाट पर भ्रमण करने पहुंचे पर्यटकों की भीड़ रही। सभी अपने कैमरे और मोबाइल में इस पल को कैद करने में लगे थे।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई