Lucknow: बेटियों के सामने मां ने बाग में फंदा लगाकर दी जान, सास ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

दोनों बेटियां बाग पहुंचीं तो मां को पेड़ पर चढ़कर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाते देखा। दिव्यांशी पेड़ पर चढ़ी तो सीमा ने उसे पैर से धक्का देकर गिरा दिया। दिव्यांशी शोर मचाते हुए गांव की ओर भागी।

Budaun News:पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, मानसिक रूप से था बीमार -  Man Dead Body Found Hanging On Tree In Budaun - Amar Ujala Hindi News Live

माल क्षेत्र के जलौली निवासी सीमा (40) ने मंगलवार सुबह गांव के विजय की बाग में बेटियों 10 वर्ष की दिव्यांशी और तीन वर्ष की रुचि के सामने प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फंदा लगा लिया। बेबस बेटियां रोती रहीं, पर मां को बचा नहीं सकीं। सीमा की मां कलावती ने दामाद जितेंद्र पर हत्या का आरोप लगाया है।

किसान जितेंद्र के मुताबिक पत्नी को पथरी और कमर दर्द की समस्या थी। तीन वर्ष से उसका इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह वह खेत पर गए थे। घर पर दोनों बेटियां और बेटा सागर थे। एक पैर से कमजोर दिव्यांशी ने बताया कि मम्मी सुबह 8:30 बजे जान देने की बात कहकर घर से बाग की ओर गई थी। इसका पता चलने पर गांव में ही रहने वाली मौसी रेनू उसे समझाकर वापस घर ले आई।

क घंटे बाद सीमा शौच की बात कहकर घर से फिर निकली। दिव्यांशी और रुचि भी उसके पीछे दौड़ीं। दोनों बाग पहुंचीं तो मां को पेड़ पर चढ़कर प्लास्टिक की रस्सी से फंदा लगाते देखा। दिव्यांशी पेड़ पर चढ़ी तो सीमा ने उसे पैर से धक्का देकर गिरा दिया। दिव्यांशी शोर मचाते हुए गांव की ओर भागी। कुछ देर बाद जब गांव के लोग बाग में पहुंचे तो सीमा का शव फंदे से लटका पाया।

सामां ने कहा, दामाद ने मार कर लटका दिया
कलावती का आरोप है कि जितेंद्र उनकी बेटी को पीटता था। उसी ने हत्या कर बेटी को पेड़ से लटका दिया है। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की सही वजह पता चल सकेगी। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई