महाराम हत्याकांड : गहने खरीदने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस रिमांड में लेकर करेगी पूछताछ

Picture of admln

admln

SHARE:

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी विशाल व साहिल ने बताया कि चोरी किए अन्य जेवरात उन्होंने गांव मायण निवासी नितिन को बेचने के लिए दिए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है।
Maharam Murder Case: Jewellery Buyer Arrested, Remanded For Four Days -  Rewari News - महाराम हत्याकांड :गहने खरीदने वाले आरोपी गिरफ्तार, चार दिन के  रिमांड पर लिया
रेवाड़ी पुलिस ने गांव बास बिटौड़ी में रिटायर्ड वायु सैनिक महाराम (60) की हत्या के मामले में गहने खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी गांव मायण निवासी नितिन है। पुलिस इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी विशाल व साहिल ने बताया कि चोरी किए अन्य जेवरात उन्होंने गांव मायण निवासी नितिन को बेचने के लिए दिए थे। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए चार दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सोने की अंगूठी, 229 सिक्के, वारदात में प्रयोग किया गया पेचकस, एक बाइक व मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया है।

एसपी कार्यालय की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 3 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव बास बिटौड़ी में एक मकान में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त उनके परिजनों से करवाई तो शव की पहचान महाराम के रूप में हुई। मौके पर सीन ऑ क्राइम टीम को बुलाया गया था।

मृतक की पत्नी मंगेशा व बेटे ने पुलिस को बताया था कि महाराम शराब पीने का आदि थे। वह एलर्जी रोग से पीड़ित थे। उन्होंने महाराम की मौत अधिक शराब पीने से होने का अनुमान लगाया था। पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि महाराम की मौत चोटों के कारण हुई थी।

जांच में ये तथ्य आ चुके हैं सामने

पुलिस जांच में सामने आया था कि गांव बास बिटौड़ी निवासी महाराम गांव में अकेला रहता था। आपसी विवाद के चलते उसकी पत्नी बेटे के साथ अलग रह रही थी। आरोपी विशाल सहारनवास कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। वह महाराम के घर पर अक्सर दूध लेने व घरेलू सामान लाने के लिए आता रहता था। इसी दौरान उसे पता चल गया कि महाराम के पास लाखों रुपये के गहने हैं। इसके बाद उसने अपने साथी साहिल के साथ मिलकर महाराम के घर पर चोरी की साजिश को अंजाम देने का निर्णय लिया। 28 जनवरी की रात को आरोपी विशाल महाराम के लिए शराब लेकर आया था। शराब देने के बाद वह घर से चला गया। इसके बाद वह अपने घर से पेचक, लेकर आया और महाराम की हत्या कर दी। बाद में वह महाराम के घर से 55 ग्राम सोना, एक किलोग्राम चांदी व करीब 35 हजार रुपये चोरी करके ले गया। हत्या के बाद उसने अपने दोस्त गांव खालेटा निवासी साहिल को बुला लिया और दोनों मौके से फरार हो गए।

admln
Author: admln