देर रात 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, जयपुर-जोधपुर समेत चार रेंज में बड़ा फेरबदल

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

राज्य सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए। पदोन्नति के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट सहित प्रमुख रेंजों में भी अहम बदलाव किए गए हैं।

राजस्थान में 21 IPS अधिकारियों का तबादला, जयपुर-जोधपुर के पुलिस कमिश्नर भी  बदले - rajasthan govt transfers 21 ips officers jaipur jodhpur bikaner  police commissioners changed

राज्य सरकार ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले और पदस्थापन आदेश जारी किए। अधिकांश अधिकारियों को पदोन्नति के बाद नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जयपुर और जोधपुर कमिश्नरेट सहित चार प्रमुख रेंज में भी बदलाव किए गए हैं।

सरकार ने एसओजी के आईजी शरत कविराज को जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। जोधपुर के पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश को जयपुर का स्पेशल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वहीं जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है।

जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और कोटा रेंज में भी नए आईजी लगाए गए हैं। सत्येंद्र सिंह को आईजी (सीआईडी-सीबी) से आईजी जोधपुर रेंज, ओम प्रकाश-2 को आर्म्ड बटालियन से आईजी बीकानेर रेंज पद पर लगाया गया है। बीकानेर रेंज के आईजी हेमंत कुमार शर्मा का तबादला आईजी एससीआरबी जयपुर के पद पर किया गया है।

ये भी पढ़े: कंबल वितरण विवाद गहराया: सुखबीर सिंह जौनपुरिया के खिलाफ पीएम को लिखा पत्र, हरीश मीणा ने की कार्रवाई की मांग

पदोन्नति के बाद कई वरिष्ठ अधिकारियों को एडीजी स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। एडीजी क्राइम ब्रांच हवा सिंह घुमरिया को एडीजी मुख्यालय, विपिन कुमार पांडे को एडीजी पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, जबकि प्रफुल्ल कुमार को आईजी इंटेलिजेंस से एडीजी इंटेलिजेंस बनाया गया है। जयपुर रेंज के आईजी राघवेंद्र सुवासा को एडीजी ट्रेनिंग पद पर पदोन्नत कर स्थानांतरित किया गया है।

आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और एंटी  टास्क फोर्स में भी बदलाव किया गया है। आईजी विकास कुमार से एटीएस की जिम्मेदारी वापस लेकर उन्हें केवल एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का दायित्व सौंपा गया है। एसीबी से डीआईजी थर्ड राजेश सिंह को आईजी एटीएस जयपुर नियुक्त किया गया है। अजय पाल लांबा को आईजी एससीआरबी से आईजी एसओजी जयपुर लगाया गया है।

इसके अलावा राजेश मीणा को आईजी होमगार्ड जयपुर, एस. परिमला को आईजी एसीबी, प्रीति चंद्रा को आईजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशासन जयपुर तथा हरेंद्र कुमार महावर को आईजी सीआईडी-सीबी जयपुर पद पर लगाया गया है। जेडीए के डीआईजी राहुल कोटकी को आईजी कार्मिक पुलिस मुख्यालय तथा कालूराम रावत को आईजी सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जयपुर नियुक्त किया गया है।

आईजी एससीआरबी जयपुर सत्येंद्र कुमार को राजस्थान इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसपोर्टेशन एंड इनोवेशन (RITI) जयपुर का सीईओ बनाया गया है। यह पद सामान्यतः आईएएस अधिकारी के पास होता है।

Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.