ओसवाल पोलीपैक के मालिक से दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने सुनील जैन पर तानी बंदूक, फैक्टरी के बाहर वारदात

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब के लुधियाना में बदमाशों ने ओसवाल पोलीपैक के मालिक को पिस्तौल के दम पर लूट का शिकार बनाया। घटना फैक्टरी के बाहर दिनदहाड़े हुई है।

Oswal Polypack owner robbed in broad daylight in Ludhiana

पंजाब में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो चुकी है। महानगर की बात की जाए तो कारोबारियों का बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है। दिन दिहाड़े व्यापारियों से लूट की जा रही है। चीमा चौक स्थित आरके रोड पर बाइक सवार दो लुटेरों ने ओसवाल पोलीपैक के मालिक को पिस्तौल की नोक पर सवा दो लाख रुपये की नकदी लूट ली।

फैक्टरी के बाहर ही आरोपियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया। जब तक कोई कुछ कर पाता आरोपी फरार हो गए थे। सूचना मिलने के बाद थाना मोती नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक की तो सारी वारदात उसमें कैद हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ओसवाल पोलीपैक के मालिक सुनील जैन के बेटे सौरव जैन ने बताया कि उनके पिता सुनील जैन दोराहा किसी काम से गए थे। वहां से वह अपनी कार में सवार होकर फैक्टरी के बाहर कार में ही बैठ किसी से फोन पर बात कर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आए और उन्होंने गाड़ी की विंडो एक दम से खोल दी और जांघ पर पिस्तौल रख दी। इसके बाद घबराए सुनील जैन ने गाड़ी स्टार्ट कर भगा ली। इसी दौरान लुटेरे से हल्की हाथापाई के दौरान उनके सवा दो लाख रुपये गिर गए और आरोपी पैसे लेकर वहां से फरार हो गए। इसके बाद सुनील जैन ने अपने परिवारिक सदस्यों को जानकारी दी और जब वह वापिस आए तो आरोपी उसी तरफ वापिस चले गए थे। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई