सोनभद्र में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला ढहने से कई दबे, तीन महिलाओं की मौत, राहत और बचाव कार्य जारी

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

सोनभद्र जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिले के म्योरपुर के किरवानी जंगल में सफेद मिट्टी निकालते समय मिट्टी का टीला ढहने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। अन्य को निकाला जा रहा है।

सोनभद्र में बड़ा हादसा:मिट्टी का टीला ढहने से कई दबे, तीन महिलाओं की मौत,  राहत और बचाव कार्य जारी - Three Women Dead And Many Buried Under Mound Of  Earth In Sonbhadra -

सोनभद्र जिले के म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरवानी गांव के जंगल में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ। मिट्टी की खोदाई करते समय ढीहा (मिट्टी का टीला) ढहने से कई लोग उसमें दब गए। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू करते हुए मलबे में दबे लोगों को निकलने का प्रयास शुरू किया। सुबह साढ़े 11 बजे तक तीन महिलाओं के शव बरामद हुए। अन्य की तलाश जारी है।

क्या है पूरा मामला
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग सफेद मिट्टी का इस्तेमाल करते हैं। यही मिट्टी लाने के लिए कुछ बच्चे-महिलाएं किरवानी गांव के जंगल में गए थे। मिट्टी खोदते हुए वह लोग सुरंग बनाकर टीले के काफी नीचे चले गए। इसी दौरान अचानक टीला (ढीहा) ढह गया। अंदर खोदाई कर रही महिलाएं मलबे में दब गईं। साथ गए लोगों की चीख-पुकार पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

जेसीबी की मदद से काफी प्रयास के बाद मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया। उन्हें म्योरपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सदिकुनिषा (35) निवासी बडहोर थाना बभनी, अमीषा खातून (35) निवासी किरवानी, सीता (30) निवासी किरवानी के रूप में हुई। बचाव कार्य जारी है। एक अन्य महिला फूलकुमारी गंभीर रूप से जख्मी है।

 

 

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई