अजमेर में बड़ी कार्रवाई: सॉस फैक्टरी से 7600 किलो अनसेफ सॉस जब्त, मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

अजमेर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावट विरोधी अभियान के तहत एक सॉस फैक्टरी पर कार्रवाई करते हुए 7600 किलो अनसेफ सॉस जब्त की है। संबंधित बैच को बिक्री से रोका गया है और निर्माता को बाजार से माल रिकॉल करने के निर्देश दिए गए हैं।

सॉस में म‍िलाया जा रहा था सड़ी-गली गाजर, रंग और सेक्रीन, खाद्य सुरक्षा  व‍िभाग ने की कार्रवाई | Food Safety Department action against sauce  containing rotten carrots color and saccharin

अजमेर जिले में शुद्ध आहार मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सॉस फैक्टरी से 7600 किलोग्राम सॉस जब्त किया है। यह कार्रवाई आमजन की सेहत से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त संदेश मानी जा रही है। अजमेर जिले में यह अभियान डॉ. टी. शुभमंगला, आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, जयपुर के आदेशों तथा डॉ. ज्योत्सना रंगा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर के निर्देशों की अनुपालना में चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी केसरी नंदन शर्मा और राजेश कुमार त्रिपाठी ने पालरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मैसर्स डी.के.एस. फूड्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्नेक सॉस (एपिक ब्रांड) के संबंध में कार्रवाई की गई, जिसे पूर्व में जयपुर मुख्यालय द्वारा अनसेफ घोषित किया जा चुका है। मौके पर उक्त ब्रांड के दो नमूने लिए गए, जबकि शेष 7600 किलोग्राम सॉस को जांच रिपोर्ट आने तक बिक्री से रोक दिया गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि इससे पहले जयपुर में इसी ब्रांड की सॉस का एक नमूना जांच में अनसेफ पाया गया था, जिसके बाद संबंधित बैच को बाजार से रिकॉल करने के निर्देश जारी किए गए थे।

पढ़ें: जल महल पर देशभक्ति के रंगों से सजा आसमान, वायुसेना के करतबों ने जीता गुलाबी नगरी का दिल

फैक्टरी निरीक्षण के दौरान कई गंभीर खामियां भी सामने आईं। मौके पर फूड हैंडलर्स के मेडिकल सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल रिकॉर्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जाएगी। निर्माता को निर्देशित किया गया है कि संबंधित बैच की समस्त सामग्री को थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं से तत्काल प्रभाव से वापस मंगवाया जाए।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो टूक कहा है कि आमजन के स्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मिलावटी और अनसेफ खाद्य सामग्री न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि लोगों की जान के साथ सीधा खिलवाड़ है। विभाग द्वारा जिलेभर में निरीक्षण और नमूनीकरण की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। यह कार्रवाई उन व्यापारियों के लिए स्पष्ट चेतावनी है, जो मुनाफे के लिए जनता की सेहत को दांव पर लगा रहे हैं। प्रशासन का साफ संदेश है कि सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई