जालंधर में लगेगी पासपोर्ट अदालत: रीजनल पासपोर्ट अफसर बोले- जरूरी दस्तावेज साथ लेकर आएं आवेदक

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पंजाब के जालंधर में पासपोर्ट अदालत लगेगी। पासपोर्ट बनने के इच्छुक आवेदक यहां पहुंचें। पासपोर्ट अदालत 25 फरवरी को जालंधर के रीजनल पासपोर्ट दफ्तर में लगेगी।

Passport Adalat on February 25 at Jalandhar Regional Passport Office

जालंधर रीजनल पासपोर्ट कार्यालय में पासपोर्ट अदालत लगाई जा रही है। इस संबंध में रीजनल पासपोर्ट अधिकारी यशपाल ने बताया कि 25 फरवरी को रीजनल पासपोर्ट दफ्तर, एससीओ नंबर 42-51, पैकेट-1, नजदीक बस स्टैंड जालंधर में पासपोर्ट अदालत लगेगी। यह पासपोर्ट अदालत लगाने का उद्देश्य 31 जनवरी 2026 तक जमा हुई सभी श्रेणियों के आवेदकों को राहत पहुंचाने का है, जिनके आवेदन पत्र किसी कारणवश पेंडिंग रह गए हैं।

रीजनल पासपोर्ट अधिकारी यशपाल ने कहा कि योग्य आवेदक निश्चित तिथि को जरूरी दस्तावेजों के साथ लेकर सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आ सकते हैं, ताकि बकाया आवेदन पत्रों के निपटारे की प्रक्रिया को तेज किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि विदेश मामलों के मंत्रालय द्वारा पासपोर्ट अर्जियों की प्रक्रिया के लिए किसी भी संस्था को अधिकृत नहीं किया गया है। उन्होंने आवेदकों को सलाह दी कि विदेश मामलों के विभाग की अधिकृत वेबसाइट www.passportindia.gov.in के माध्यम से आवेदन किया जाए और किसी भी एजेंट के झांसे में न आएं। आवेदक पासपोर्ट संबंधी किसी भी प्रकार की सहायता के लिए दफ्तर आ सकते हैं।

 

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई